फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्रॉली धंसने से शेखूपुरा आलम-लाहककला मार्ग पर आवागमन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- चार घंटे बंद रहा वाहनों का आवागमन, स्कूल नहीं जा सके विद्यार्थी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली (बिजनौर)। शेखूपुरा आलम-लाहककला संपर्क मार्ग पर शनिवार तड़के रेत बजरी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली धंस गई। इससे मार्ग पर करीब चार घंटे तक आवागमन बंद रहा। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली मार्ग पर धंसने से स्कूल की बसें गांव में नहीं पहुंच सकी, जिससे विद्यार्थियों को छुट्टी करनी पड़ी।
कई गांव को जोड़ने वाला शेखूपुरा आलम-लाहककला मार्ग मालन नदी के पानी से कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो गया है। मालन नदी का पानी उतरने के बाद शनिवार को आवागमन शुरू हुआ। तड़के रेत बजरी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली मार्ग पर धंस गई। ट्रैक्टर ट्रॉली के धसने से ई-रिक्शा सहित चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद रहा। स्कूल की बसें भी ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं पहुंच सकी। इस कारण बच्चे स्कूल नहीं जा सके।
विज्ञापन

ग्रामीण सतीश प्रजापति, अनुज कुमार, ब्रह्मा सिंह, राजवीर सिंह ने बताया कि रात्रि मेंं नदी का पानी कम हो गया था। घंटों बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को खाली करके बाहर निकाला गया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग छह माह पूर्व ही बनवाया गया था। मार्ग की सुरक्षा के लिए लोनिवि ने कई जगहों पर मिट्टी की कट्टे भी लगाए थे।
विज्ञापन

उधर, लोनिवि के जेई पन्नालाल का कहना है कि क्षतिग्रस्त मार्ग को बरसात के बाद दुुरुस्त कराया जाएगा। मार्ग छह माह पूर्व ही बनाया गया था। बरसात में शेखुपूरा आलम-लाहककला मार्ग खनन वाहनों के आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें