फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वक्फ बोर्ड की जमीन में प्लाटिंग, प्रशासन ने शुरू कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में तीन सदस्य कमेटी गठित की गई
विज्ञापन

- शिकायतकर्ता ने एक से दो लाख रुपये में प्लाट बेचने का लगाया आरोप
- जोगीरमपुरी में है वक्फ बोर्ड की काफी जमीन, प्रशासन जांच में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नजीबाबाद के पास जोगीरमपुरी में वक्फ बोर्ड की जमीन पर प्लाट बेचने की शिकायत हुई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने भी जांच कमेटी गठित कर दी। इस मामले में अब 28 अगस्त को शिकायतकर्ता को तलब भी किया गया है। वहीं, प्रशासन ने मौके के हालातों का जायजा भी लेना शुरू कर दिया है। इसमें वक्फ बोर्ड से जुड़े पूर्व पदाधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं।
नजीबाबाद निवासी फरहा ने पिछले दिनों शासन और प्रशासन से एक शिकायत की थी। कहा था कि वक्फ 1158, 1187 दरगाह आलिया नजफ ए हिंद जोगीरमपुरी की जमीन है। यह जमीन उप्र शिया वक्फ बोर्ड लखनऊ मंत्रालय के अधीन है। शिकायत में पांच पूर्व वक्फ बोर्ड के पांच पूर्व पदाधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। कहा है कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर वक्फ बोर्ड की जमीन पर प्लाटिंग की गई है। इसमें एक से दो लाख रुपये की नसीद काटकर 50 से 100 गज के प्लाट बेच दिए गए।
विज्ञापन

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने इसमें जांच कमेटी का गठन कर दिया है। जांच कमेटी में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह को अध्यक्ष और एसडीएम नजीबाबाद और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को सदस्य बनाया गया है। जांच कमेटी ने शिकायतकर्ता को बुलाकर इससे संबंधित दस्तावेज भी मांगे है। पहले 23 अगस्त को उन्हें बुलाया गया, लेकिन वह उपस्थित नहीं हो सके। अब 28 अगस्त को शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जाएंगे।

मौके के हालात देखेगी टीम
इस मामले में जांच कमेटी ने अपने स्तर से भी जांच शुरू कर दी है। नजीबाबाद एसडीएम को मौके के हालत देखकर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है। शिकायत में बताए गए तथ्यों का मौके के हालातों से मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन


वक्फ बोर्ड की जमीन बेचने की शिकायत आई थी। इस मामले की जांच चल रही है। 28 अगस्त को शिकायतकर्ता को बुलाया गया है। इस मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। - अरविंद कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें