फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बहसूमा-ठाकुरद्वारा मार्ग पर करीब 55 दिन से आवागमन बंद, यात्री परेशान

Tue, 30 Sep 2025 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर (बिजनौर)। बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त स्टेट हाईवे बहसूमा-ठाकुरद्वारा पर करीब 55 दिन के बाद भी आवागमन बंद है। जिससे गंगा पार आने जाने वाले आमजन, सरकारी कर्मचारी, किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलीलपुर क्षेत्र में गंगा के निकटवर्ती गांवों में अगस्त के पहले सप्ताह से बाढ़ के हालात थे। चार राज्यों के हजारों यात्रियों के उपयोग की सड़क स्टेट हाईवे बहसूमा ठाकुरद्वारा मार्ग तीन स्थानों पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। पानी के तेज बहाव के आगे पांडव नगर पुलिस चौकी के निकट व गंगा पुल और हस्तिनापुर के बीच सड़क कट गई है। जिस पर मिट्टी डालकर मरम्मत कार्य चल रहा है, लेकिन आवागमन बंद है। इससे दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर, अमरोहा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, बागपत आदि के हजारों यात्री अन्य सड़कों से आवाजाही को मजबूर हैं। इससे उनकी दूरी भी बढ़ रही है।
हस्तिनापुर क्षेत्र के कर्मियों का आना जाना भी रहता है। हस्तिनापुर से जलीलपुर की दूरी 20 किलोमीटर जबकि वाया बिजनौर बैराज यही दूरी 90 से 100 किलोमीटर पड़ रही है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें