फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: व्यापारियों ने समस्याएं, अफसरों ने बताए जीएसटी के लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम हुआ। व्यापारियों ने कारोबार में आ रही समस्याओं का साझा किया। वहीं, जीएसटी अधिकारियों ने जीएसटी 2.0 सुधार के लाभ बताए। साथ ही ईट भट्ठा और अन्य व्यापारियों पर बकाया जीएसटी जमा कराने के लिए विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राजीव आर्थर ने व्यापारियों को पंजीयन के लाभ, रिटर्न समय से दाखिल करने, समाधान योजना, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के लाभ पर विस्तार से चर्चा की। ईट भट्ठा से प्राप्त होने वाले राजस्व एवं ईट भट्टा पर बकाया जीएसटी के संबंध में विस्तार से बताया। इसके बाद व्यापारियों से समस्या और सुझाव लिए गए। व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने जीएसटी 2.0 सुधारों के तहत जीएसटी दरों में आई कमी के कारण एक्सेस आईटीसी रिफंड की समस्या उठाई।
साथ ही व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद 20 हजार रुपये प्रति माह पेंशन की मांग की। ऑनलाइन मार्केटिंग से स्थानीय व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने, स्थानीय स्तर पर साप्तहिक बाजार, ईटों भट्ठा से सरकारी विभाग सप्लाई बहुत कम होने की समस्या भी बताई।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित, राज्यकर संयुक्त आयुक्त (एसआईबी) प्रीति शर्मा, सहायक आयुक्त अभिनव सोनी, व्यापारी मनोज कुच्छल, अभिषेक, बीएस राजपूत, मुनीष त्यागी, राहुल वर्मा, मोहम्मद शाकिर मंसूरी, मोहम्मद फहीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें