फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेशों का उल्लंघन कर व्यापारियों ने प्रशासन की ओर से लगी बल्लियों को खोल बाजार खोला

विज्ञापन
धामपुर में भगत सिंह चौक पर दोबारा बल्लियों को लगाने के मामले में पुलिस से नोकझोंक करते व्यापारी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
व्यापारियों ने बल्लियों को हटाकर बाजार खोला
विज्ञापन

धामपुर। नगर के मुख्य बाजार में निर्धारित समय से पहले व्यापारियों ने प्रशासन द्वारा लगाई गई बल्लियों को हटा कर फेंक दिया और बाजार को खोल लिया। जिस पर व्यापारियों और पुलिस में नोंकझोंक हो गई। व्यापारियों ने बल्लियों का लगाने का विरोध किया। लेकिन पुलिस ने व्यापारियों के विरोध के बावजूद दोबारा बल्लियों को लगा का बाजार का सील कर दिया।
व्यापारी विनोद कुमार शर्मा, दीपक गुप्ता, संजीव कुमार, विकास कुमार, शिवकुमार ने बताया कि नगर के मुख्य बाजार में पांच अगस्त में एक परिवार के तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनका उपचार मुरादाबाद में चल रहा है। इसी परिवार के चार और सदस्य नौ अगस्त को कोरोना पॉजिटिव आ गए। इस परिवार की एक महिला की उपचार के दौरान मुरादाबाद में मौत हो गई। इतना ही नहीं बाजार में एक व्यक्ति की और कोरोना से तीन दिन पहले मौत हो गई थी। भगत सिंह चौक पर तीन दिन के भीतर दो लोगों की मौत हो जाने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बताया गया कि बाजार के सील होने से व्यापारियों का कारोबार ठप है। व्यापारी इन बल्लियों को खुलवाने को रविवार को एसडीएम धीरेंद्र सिंह से मिले थे। एसडीएम ने भरोसा दिया था कि समय पूरा होने के बाद बल्लियों को हटवा दिया जाएगा। लेकिन व्यापारियों ने सोमवार सुबह आठ बजे बल्लियों को हटाकर दुकानों को खोल दिया। जब एसडीएम को जानकारी हुई तो उन्होंने कोतवाल को आदेश दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और बल्लियों को फिर से लगा दिया। इस दौरान पुलिस की व्यापारियों से काफी देर तक नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

पालिका के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित परिवार की कोरोना जांच नौ अगस्त को हुई थी। इसलिए नियमानुसार प्रशासन की ओर लगी बल्ली 23 अगस्त से पहले नहीं खोली जा सकती है। उधर व्यापारियों ने लगे आरोपों को गलत बताया। कहा कि वह इस मामले में पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तौगी से मिल चुके हैं। ईओ के मौखिक आदेश पर ही उन्होंने इन बल्लियों को खोला है। व्यापारियों ने प्रशासन पर भेदभाव बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि भगत सिंह चौक पर प्रशासन ने दिवंगत व्यक्ति के केवल घर के बाहर ही लकड़ी की बल्लियों को लगा कर सील किया है। तो बाजार में भी प्रशासन को ऐसा ही करना चाहिए। एक ही स्थान पर अलग अलग मानक बनाने से व्यापारियों में असंतोष है। एसडीएम का कहना है कि बल्लियों को लगाने में मानकों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें