फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बाजार खुलवाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने बाजार खुलवाने की मांग की
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने डीएम रमाकांत पांडेय को ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने आर्थिक संकट से उबारने के लिए जिले में बाजार खुलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि लॉकडाउन के चलते जिले में व्यापारिक गतिविधियां बिल्कुल बंद हो गई हैं। व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। दुकानों का किराया, बिजली का बिल, गोदामों का किराया, श्रमिकों का वेतन, बैंक लोन के ब्याज ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। व्यापारियों की आर्थिक अवस्था सुधारने के लिए जिले में सील इलाकों को छोड़कर शेष बाजार को खुलवाने की मांग की गई। इस दौरान संगठन जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल, युवा जिलाध्यक्ष मानव सचदेवा, सचिन राजपूत, मुनीष त्यागी, प्रांतीय उपाध्यक्ष रजनीश अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें