मजदूर संघ का सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
बिजनौर। भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ ने केंद्र सरकार के नए श्रम कानूनों के मजदूर विरोधी प्रावधानों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बुधवार को भारतीय मजदूर संघ और भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त रूप से जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार लगातार मजदूरों के हितों के विपरीत कानून ला रहा है। यह सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों की है। श्रम कानून से मजदूर विरोधी प्रावधान हटाने, बोनस अतिरिक्त कराने, न्यू पेंशन स्कीम समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, रेलवे सहित सार्वजनिक संस्थानों का निगमीकरण/निजीकरण बंद कराने आदि की मांग की है। इस दौरान जिलामंत्री नवीन धारीवाल, शकील अहमद खान, देवेंद्र शर्मा, नरेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे।