फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड टैक्स विभाग के अफसरों की गांधीगिरी

Fri, 05 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में वाणिज्य कर विभाग में पंजीयन नहीं कराने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों को पंजीकरण कराने के लिए विभागीय अफसरों ने गांधी गिरी का फॉर्मूला अपनाया। अधिकारियों ने अभियान चलाकर विभाग में रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले मेडिकल संचालकों को गुलाब का फूल भेंट किया और उन्हें रजिस्ट्रेशन के लाभ बताए।
विज्ञापन



मेडिकल स्टोर संचालकों का वाणिज्य कर विभाग में भी पंजीकरण अनिवार्य होता है, क्योंकि दवा पर पांच से दस प्रतिशत तक टैक्स देय होता है। मेडिकल स्टोर संचालक स्वास्थ्य विभाग में तो पंजीकरण करा लेते हैं, लेकिन वाणिज्य कर विभाग में पंजीकरण कराने से बचते हैं। ऐसे संचालकों को विभाग ने नोटिस भेजे। एडिशनल कमिश्नर (ग्रेड टू) एके गोयल और ज्वाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) वीएन द्विवेदी के निर्देशन में जिले में मेडिकल स्टरों संचालकों के प्रपत्र चेक किए।


बिजनौर शहर में असिस्टेंट कमिश्नर जितेंद्र कुमार रमन और वाणिज्य कर अधिकारी प्रदीप कुमार ने मेडिकल स्टोरों में चेकिंग की। अधिकारियों ने विभाग में पंजीयन न कराने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को गुलाब का फूल भेंट किया। पेनल्टी के बजाए विभाग की इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालक भी दंग रहे। उन्होंने विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही। अधिकारियों ने 50 मेडिकल संचालकों को विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने के फायदे बताएं।
विज्ञापन



डिप्टी कमिश्नर मानव कुमार के मुताबिक विभाग का अभियान जारी रहेगा। विभाग में रजिस्ट्रेशन हो तो व्यापारी को पांच लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है। यदि विभाग की इस पहल के बाद भी कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है तो उस पर अर्थदंड लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें