फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसी बेकाबू कार

Tue, 12 Dec 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
ट्रॉली के नीचे घुसी कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद/रेहड़ में कोटद्वार सीमा के नजदीक हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से एक कार टकरा गई। बेकाबू कार ट्रॉली के पिछले हिस्से में नीचे जा फंसी। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार मुंबई निवासी लोगों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक टवेरा कार एचआर 38एन 4442 नजीबाबाद से कोटद्वार की ओर जा रही थी। कौड़िया चेकपोस्ट के निकट हाईवे पर साइड में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे टवेरा कार तेज गति से घुुस गई। घटना में कार चला रहे नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा निवासी चालक बिलाल, समीना (55), अमीना (48), सिदरा (4), शादाब को मामूली चोटें आईं। जबकि कार में सवार अन्य लोग सकुशल बच गए। घटना के बाद कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। राहगीर घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। कुछ ही देर में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए कोटद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अमीना ने पुलिस को बताया कि वे सभी लोग डीलीमा स्ट्रीट, मुंबई निवासी हैं और रिश्तेदारी में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। वे कोटद्वार में एक परिचित परिवार से मिलने के लिए जा रहे थे। कार में करीब 10 लोग सवार थे। अल्लाह का शुक्र है कि सभी ठीक हैं। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए थे।
विज्ञापन


उधर, रेहड़ में बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी पर उपचार को भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर हालत के चलते एक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। कासमपुरगढ़ी निवासी नजमुल बाइक से अपनी मां फहमीदा के साथ सादकपुर जा रहा था। बादीगढ़ चौराहे पर वाहन को बचाने के प्रयास में नजमुल की बाइक सामने से आ रहे बाइक सवार काशीपुर निवासी शांतनु मिश्रा से टकरा गए। जो बाइक से काशीपुर से हरिद्वार जा रहा था। दुर्घटना के बाद घायलों को पीएचसी कासमपुरगढ़ी पर भर्ती कराया। शांतनु मिश्रा को हायर सेंटर रेफर किया गया है। दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन घायल
नजीबाबाद/जलालाबाद में  स्कूटी सवार भाई-बहन रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर घायल युवक को देहरादून रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। नगर पंचायत जलालाबाद के मोहल्ला शेखसराय निवासीनफीस अहमद का 25 वर्षीय पुत्र समीर अहमद अपनी बहन मुस्कान को कासमियां इंटर कॉलेज से लेकर स्कूटी से घर जा रहा था। आजाद चौक के निकट रोडवेज डिपो की ओर से हरिद्वार जा रही उत्तराखंड की तेज रफ्तार रोडवेज बस से स्कूटी की टक्कर हो गई। घटना में समीर और उसकी  बहन मुस्कान को काफी चोटें आईं। क्षेत्रीय नागरिकों ने घायल भाई-बहन को पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। समीर के गंभीर चोटें आने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर किया गया है। रोडवेज बस का चालक घटनास्थल पर बस को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज को कब्जे में ले लिया।

वहीं किरतपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर एक तीन वर्षीय बालिका का मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।    ग्राम शाहपुर सुक्खा निवासी      सतीश की तीन वर्षीय पुत्री    अनामिका घर के बाहर खेल रही   थी। उसका पड़ोसी मतेश कुमार अपने घर से ट्रैक्टर निकाल रहा था। ट्रैक्टर पीछे हटाते समय खेल रही बच्ची पहिए के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें