फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली के चालक की मौत

विज्ञापन
मंडावली- हाईवे परट्रैक्टर-ट्रॉली और डीसीएम की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर। स्रोत ग्रा
विज्ञापन
- ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर बालक का मुंडन संस्कार कराने हरिद्वार जा रहा था परिवार
विज्ञापन

- हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर मुस्सेपुर कट के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली/नजीबाबाद। बालक का मुंडन संस्कार कराने हरिद्वार जा रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्राॅली में डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक जीत कुमार (33) की मौत हो गई। यह हादसा हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर मुस्सेपुर कट के पास मंगलवार की रात 10:30 बजे हुआ।

नगीना थाना के गांव बघाला निवासी मनोज कुमार को अपने तीन साल के बेटे शिवांग का मुंडन संस्कार हरिद्वार में कराना था। मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए रिश्तेदारों को भी बुलाया गया। मनोज कुमार ने मंगलवार को गांव के ही हृदेश का ट्रैक्टर-ट्राॅली किराए पर लिया। उक्त ट्रैक्टर-ट्राॅली में परिवार और रिश्तेदारों समेत 22 महिला पुरुष सवार होकर मंगलवार की शाम हरिद्वार के लिए निकले।
विज्ञापन

मनोज का बहनोई जीत कुमार पुत्र गणेश निवासी बड़ियावाला थाना नहटौर ट्रैक्टर चला रहा था। इनकी ट्रैक्टर-ट्राॅली हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर मुस्सेपुर कट के पास पहुंची तो सामने से रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्राॅली में सवार बच्चों और महिलाओं में चीख पुकार मच गई। हादसे में जीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बिरेंद्र सिंह के पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल जीत कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में मौत के बाद परिवार और रिश्तेदारों में मातम छा गया। हरिद्वार जाने के बजाए दूसरे वाहनों से लोग अपने गांव लौट गए। मुंडन संस्कार की खुशियां भी मातम में बदल गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और डीसीएम चालक को हिरासत में लिया है।
सीओ सुनील कुमार सिंह ने हादसे की सूचना मिली है। पुलिस जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें