फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कैंटर की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत

Thu, 13 Mar 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। गांव माननगर में ट्रैक्टर कैंटर गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलट गया और उस पर सवार दीपक (28) की मौके पर मौत हो गई। उसका सगा भाई व भांजा घायल हो गए। दोनों घायलों को काशीपुर निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी दीपक कुमार अपने भाई विनोद तथा मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव बढ़ापुर निवासी भांजा सोनू बुधवार देर शाम ट्रैक्टर से खेत जोतने के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर उसका भांजा सोनू चला रहा था। जब राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर सड़क पार करने के लिए भूतपुरी कट की ओर जाने लगे तभी पीछे से आ रही कैंटर गाड़ी ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर पलट गया, जिसमें ट्रैक्टर पर बैठे दीपक की मौके पर मौत हो गई। भांजा सोनू व सगा भाई विनोद घायल हो गए।
सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक छोटे बच्चे को रोते बिलखते छोड़ गया है। वह खेती के अलावा राजमिस्त्री का भी काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें