फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से होगी कोरोना मरीजों की ट्रैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए आशा कार्यकर्ताओं की मदद ली जाएगी। आशा के माध्यम से दूसरे जिलों अथवा प्रदेशों से आने वाले लोगों की ट्रैकिंग कराई जाएगी। लोगों की सूचना देने पर आशा कार्यकर्ताओं को अप्रैल और मई माह में एक एक हजार रुपये अतिरिक्त प्रतिपूर्ति के रूप में दिये जाएंगे। यह काम ग्राम क्षेत्र की आशाओं को आठ दिन में 25 से 30 घरों का और शहरी क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता को 16 दिन में अपने कार्यक्षेत्र के सभी घरों का भ्रमण कर बाहर से आने वालों की जानकारी जुटाकर अपने क्षेत्र के संबंधित चिकित्सा प्रभारी को देनी होगी।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए तरह तरह के प्रयास कर रहा है। शासन ने आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से कोरोना वायरस को मात देने की योजना बनाई है। इसके अंतर्गत आशा बहुएं अपने क्षेत्रों में बाहर से आने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखेंगी। करीब 40 लाख की आबादी वाले इस जिले में घर घर जाकर स्वास्थ्य विभाग यह कार्य नहीं कर सकता। हर शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता इसका पता आसानी से निकाल सकती हैं। इसलिए आशाओं को इस काम में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता की इस महामारी को रोकने में मदद ली जाएगी। सीएमओ विजय यादव बताया कि सभी आशाओं की ग्राउंड रिपोर्ट संगिनी जांच कर चिकित्सा प्रभारी को देंगी। इसके लिए आशा संगिनियों को अलग से अप्रैल और मई माह में 100 रुपये क्षेत्र भ्रमण की दर से भ्रमण की दर से अधिकतम 500 रुपये का भुगतान अतिरिक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें