फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कालागढ़ में बने प्रवेश द्वार की खूबसूरती के कायल हो रहे पर्यटक

Mon, 25 Dec 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
राज्य की सीमा पर कालागढ़ में बना भारतीय शैली पर आधारित प्रवेश द्वार। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
- राज्य की सीमा पर कालागढ़ में प्रवेश द्वार बनकर तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। राज्य की सीमा पर कालागढ़ में प्रवेश के लिए भव्य प्रवेश द्वार बनकर तैयार हुआ। प्रवेश द्वार के सुंदरीकरण को देखकर लोग मोहित हो रहे हैं।
कालागढ़ में राज्य की सीमा पर उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग ने भारतीय शैली पर आधारित एक भव्य प्रवेश द्वार बनाया है। दिन में नीले आकाश के नीचे एवं नवरात्रि में प्रकाश की रोशनी में नहाये हुए इस प्रवेश द्वार का आकर्षक देखते ही बनता है। उत्तराखंड राज्य में प्रवेश करने से पूर्व इस द्वार से होकर जाना पड़ता है। प्रवेश द्वार के आसपास लोग जमा होकर इसके फोटो खींच रहे हैं और वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारतीय शैली पर बनकर तैयार हुए इस प्रवेश द्वार से कालागढ़ में प्रवेश के दौरान बेमिसाल खूबसूरती के दर्शन होते हैं। नागरिकों शमसुद्दीन अंसारी, योगेश कुमार सैनी, शंकर सिंघल, जाकिर हुसैन आदि का कहना है की कालागढ़ अपने आप में यूं तो नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। यहां रामगंगा नदी घाटी एवं शिवालिक पर्वत मालाओं के दर्शन किसी को भी अपने मोहपाश में बांध लेते हैं। रामगंगा बांध परियोजना एवं कार्बेट नेशनल पार्क की वजह से कालागढ़ देश-विदेश में विख्यात है। अब यहां आने जाने वाले लोग भारतीय शैली पर आधारित इस प्रवेश द्वार को देखकर आनंदित हो रहे हैं।
विज्ञापन

- एक करोड़ 14 लाख आई रुपये लागत
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। कालागढ़ में बनाए गए प्रवेश द्वार पर लागत एक करोड़ 14 लाख रुपए आई है। दूसरा प्रवेश द्वार जसपुर मार्ग पर बनाया गया है। दोनों ही द्वारों से उत्तर प्रदेश से होकर उत्तराखंड में प्रवेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें