फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे साल सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र रहा टापर

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दूसरे साल सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र रहा टापर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा में लगातार दूसरे साल सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र टापर रहा है। जबकि इस साल टॉप टेन सूची में आने वाले छात्रों की संख्या कम हुई है। सबसे अधिक छात्र वर्ष 2019 में टाप टेन में थे।
विज्ञापन

वर्ष 2019 की इंटरमीडिएट की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर धामपुर का छात्र अभय प्रताप सिंह जिला टापर था। उसने 88 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अभय प्रताप स़िंह दिल्ली विश्वविद्यालय में बीए आनर्स की पढ़ाई कर रहा है। इस साल भी सरस्वती विद्या मंदिर अफजलगढ के छात्र वैभव प्रताप सिंह ने जिला टाप किया है। जिले में वर्ष 2016 में हाईस्कूल में 14, इंटरमीडिएट में 15 कुल 29 छात्र, वर्ष 2017 में हाईस्कूल में 13, इंटरमीडिएट में 14 कुल 27, वर्ष 2018 में हाईस्कूल में 16, इंटरमीडिएट में 16 कुल 32, वर्ष 2019 में हाईस्कूल में 13, इंटरमीडिएट में 21, कुल 34 छात्र छात्राएं टाप टेन मेरिट में थे। वर्ष 2020 में हाईस्कूल में 14 तथा इंटरमीडिएट में 16 समेत कुल 30 छात्र छात्राएं टाप टेन में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें