फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फोरलेन हाईवे के आधे-अधूरे निर्माण पर ही भागूवाला में टोल वसूली शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे का निर्माण आधा-अधूरा है मगर भागूवाला में टोल की वसूली चालू कर दी गई है। दरअसल उत्तराखंड की सीमा में वन्य जीव गलियारों का निर्माण पूरा नहीं हो हुआ है, जिसे लेकर टोल देने वाले वाहन चालकों ने नाराजगी भी जाहिर की।
विज्ञापन

हरिद्वार से काशीपुर तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया गया है। नगीना से काशीपुर तक पहले ही निर्माण पूरा हो गया था, जिसके लिए पुरैनी में सालों से टोल वसूला जा रहा है। उधर नगीना से हरिद्वार तक निर्माण में देरी हुई, जिसके चलते भागूवाला में टोल वसूली शुरू नहीं हो सकी। अब हरिद्वार से भागूवाला के बीच वन क्षेत्रों में वन्य जीव गलियारों यानि अलग-अलग जगहों पर पांच किमी लंबे ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। हालांकि वन्य जीव गलियारों को छोड़कर बाकी जगह निर्माण पूरा है।
रविवार की सुबह पंडित राकेश कुमार शर्मा ने रक्षक सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड की टीम के साथ पूजा-पाठ और हवन कर भागूवाला टोल का उद्घाटन किया। शुभारंभ के साथ ही टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बन गई। टोल वसूलने वाली कंपनी के मैनेजर सचिन चौधरी ने बताया कि टोल से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए कंपनी की ओर से 360 रुपये मासिक पास की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन

ये बोले वाहन चालक और यात्री
मुकेश कुमार, राहुल कुमार, आसिफ अहमद, नासिर आदि यात्रियों ने बताया कि भागूवाला से हरिद्वार के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर अब भी अधूरा पड़ा है। कई जगह डायवर्जन, गड्ढे और अधूरा मार्ग हैं, सफर जोखिम भरा है। अधूरे हाईवे पर पूरा टोल वसूलना गलत है। सड़क निर्माण पूरा करने के बाद ही टोल वसूली शुरू करनी चाहिए थी।


एनएचएआई प्रबंधक विनोद उनियाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सीमा में फोरलेन हाईवे का निर्माण पूरा हो चुका है, इसलिए टोल को चालू कर दिया गया है। उत्तराखंड की सीमा में कुछ ही निर्माण अधूरा है। सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें