फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों का नहीं हो रहा इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालयों का नहीं हो रहा इस्तेमाल, लटके मिले ताले
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन को ग्रामीणों के सामुदायिक शौचालय इस्तेमाल नहीं करने की शिकायत मिल रही हैं। अधिकारियों को निरीक्षण में सामुदायिक शौचालय बंद मिले। मामले में डीएम उमेश मिश्रा सख्त हुए। पंचायत सचिव व प्रधानों को स्वच्छ भारत अभियान का स्टेटस बनाए रखने के लिए सामुदायिक शौचालयों का इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा। डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार सामुदायिक शौचालय की दीवारों पर शासन की हिदायत लिखी जाएगी।
डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर डीपीआरओ सतीश कुमार पंचायतों में गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से मिल रहे हैं। पंचायत सचिवालय तथा सामुदायिक शौचालय के उपयोग के बारे में जानकारी ले रहे। डीपीआरओ को निरीक्षण में कुछ सामुदायिक शौचालय बंद मिले हैं। कुछ मामलों में सामुदायिक शौचालय खुले थे परंतु केयर टेकर नदारद थे। शासन ने सामुदायिक शौचालयों की देखरेख की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को सौंपी है। जिले की 1134 पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बने हैं। सभी में केयर टेकर नियुक्त हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार के अनुसार सामुदायिक शौचालयों के नियमित नहीं खुलने की शिकायत मिल रही है। इससे स्वच्छ भारत अभियान पर असर पड़ रहा।
विज्ञापन

कई जगहों का किया निरीक्षण : डीपीआरओ
डीपीआरओ सतीश कुमार ने मौहम्मदपुर देवमल ब्लाक की ग्राम पंचायत गोकुलपुर मानक के निर्माणाधीन पंचायत घर, अंत्येष्टि स्थल तथा सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। पंचायत के सभी छह सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। अंत्येष्टि स्थल का काम रुका मिला। सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा गया। कोतवाली तथा जलीलपुर समेत कई ब्लाक में सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर व सफाई कर्मचारी नदारद मिले हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों के इस्तेमाल को निर्देश जारी
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को सामुदायिक शौचालयों का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि सामुदायिक शौचालयों के खुलने व बंद होने का समय दीवारों पर लिखा जाए। सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल करने वाले ग्रामीणों के नाम रोजाना रजिस्टर में अंकित किए जाएं। केयर टेकर वह सफाई कर्मचारियों की रोजाना हाजिरी का रजिस्टर पंचायत सचिवालय में रखा जाए। केयर टेकर की उपस्थिति की सूचना प्रतिदिन डीपीआरओ दफ्तर को दी जाए। सचिव सामुदायिक शौचालय की प्रतिदिन निरीक्षण करके रिपोर्ट देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें