बिजनौर। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड रविवार को जिले के सात केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी इसमें कुल 3,384 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया कि प्रथम पाली 9 बजे से 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। परीक्षा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बिजनौर में 500, केपीएस कन्या इंटर कॉलेज में 500, आरबीडी महिला महाविद्यालय बिजनौर में 500, राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कालेज बिजनौर में 500, वर्धमान डिग्री कॉलेज बिजनौर में 500, बिजनौर इंटर कॉलेज बिजनौर में 384, डीएवी इंटर कॉलेज बिजनौर में 500 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है।
परीक्षा की निगरानी के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट, सात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, तीन रिजर्व स्टेटिक मजिट्रेट नियुक्त किए गए। हर केंद्र पर दो दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।