फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कर्ज उतारने के लिए चाची ने भतीजे के घर में कर ली चोरी, गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा (बिजनौर)। कर्ज के बोझ में दबी चाची ने गांव अलादीनपुर में अपने भतीजे के घर में चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करते हुए चंद घंटों में ही चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। जिसके पास से करीब दो लाख रुपये की कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अरुण कुमार पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम अलादीनपुर पुलिस विभाग सीतापुर में तैनात है। उसकी पत्नी मायके गई हुई है। उसके कमरे में ताला लगा हुआ था। बृहस्पतिवार की तड़के परिजनों ने ताला टूटा पाया। अंदर जाकर देखा तो अरुण की पत्नी के कीमती आभूषण चोरी हो गए थे। पुलिस की जांच में अरुण की चाची बबली पत्नी रणवीर पर शक गया। सख्ती से पूछताछ की गई तो बबली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिसके पास से चोरी हुए आभूषण भी बरामद कर लिए। बबली ने बताया कि उसके पति पर कर्ज है। इसी के निजात के लिए उसने चोरी की। पुलिस ने आरोपी बबली को गिरफ्तार करते हुए चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें