फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रास्ता खुलवाने के लिए दरोगा ने उठाई कुल्हाड़ी और पेड़ को हटाया

Tue, 05 Aug 2025 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में चक्कर चौराहे के पास बारिश से सड़क पर गिरे पेड़ को काटते ट्रैफिक दरोग रवि नैन। स्रोत
विज्ञापन
बिजनौर। जिनकी जिम्मेदारी थी, वह नहीं आए तो दरोगा ने कुल्हाड़ी उठा ली और चक्कर रोड पर गिरे पेड़ काटते हुए हटवाना शुरू किया। करीब एक घंटा की मशक्कत के बाद दरोगा ने रास्ता साफ कराया इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश के बीच मंगलवार की सुबह 4 बजे बिजनौर चक्कर रोड पर एक पेड़ गिर गया। सुबह 6:00 बजे यातायात बढ़ा तो सड़क पर जाम के हालात बन गए। करीब 7:00 वन विभाग को सूचना दी। करीब 2 घंटे तक वन विभाग के कर्मियों के आने का इंतजार किया गया लेकिन कोई नहीं पहुंचा। जाम को देख यातायात पुलिस के दरोगा रवि नैन ने पड़ोस से एक कुल्हाड़ी मांगी। इसके बाद खुद ही पेड़ को काटने में लग गए। रवि नैन का साथ साथी सिपाहियों ने दिया। एक घंटा बाद बाईपास मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। उधर दरोगा को कुल्हाड़ी चलाते देखा किसी ने यह वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें