फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए बुजुर्ग की जान ली

Fri, 17 Oct 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव किरतपुर में बुजुर्ग जयपाल की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़। स्रोत ग्राम
विज्ञापन
चांदपुर/बिजनौर। थाना चांदपुर के गांव किरतपुर में घेर में सो रहे जयपाल (67) के सिर में धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह जयपाल का रक्तरंजित शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में थप्पड़ का बदला लेने के लिए हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन

एएसपी देहात प्रकाश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम अतुल पुत्र जयपाल और जयपाल के चचेरे भाई दीपक का पकौड़ी की दुकान पर शराब पी रहे अवनीश से कहासुनी हो गई।
अवनीश अपने बड़े भाई हर्ष को भी बुला लाया। अतुल और दीपक ने दोनों युवकों को थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि उस वक्त गांव वालों ने बीच बचाव करते हुए सभी को घर भेज दिया। आरोप है कि रात में करीब डेढ़ बजे दोनों आरोपी जयपाल के घेर में पहुंचे।
विज्ञापन

जिन्होंने घेर के बरामदे में सो रहे जयपाल के सिर में धारदार हथियार से हमला करते हुए हत्या कर दी गई। सुबह पांच बजे परिवार के लोग उठकर घेर में पहुंचे तो बिस्तर पर रक्तरंजित हालत में शव पड़ा देख होश उड़ गए।
सूचना मिलते ही सीओ देश दीपक, कोतवाल अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस मामले में मृतक के बेटे अतुल की ओर से अवनीश और हर्ष उर्फ बल्ले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी है।

चांदपुर क्षेत्र के गांव किरतपुर में बुजुर्ग जयपाल की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़। स्रोत ग्राम

चांदपुर क्षेत्र के गांव किरतपुर में बुजुर्ग जयपाल की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़। स्रोत ग्राम

चांदपुर क्षेत्र के गांव किरतपुर में बुजुर्ग जयपाल की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़। स्रोत ग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें