फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पांच गन्ना कोल्हू संचालकों के गुड़ के भरे सैंपल, नोटिस जारी

Fri, 17 Oct 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। चीनी विभाग के अधिकारियों की ओर से मिलावटी गुड़ की बिक्री पर रोक लगाने के लिए चेकिंग की गई। टीम ने पांच लोगों के गुड़ के सैंपल भरे। चार संचालक भाग गए। इन संचालकों को नोटिस जारी तीन दिन के भीतर जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

चीनी विभाग धामपुर की खंडसारी निरीक्षक सीता शुक्ला ने बताया कि डीएम के आदेश पर मिलावटी गुड़ की ब्रिरी पर रोक लगाने के लिए टीम का गठन किया गया है। बताया कि टीम देखकर भागने वाले सब्दलपुर चांदपुर निवासी महरुद्दीन, नरेंद्र सिंह, धोलनपुर निवासी राकेश और रोहिताश के कोल्हुओं को नोटिस जारी किए गए है।
धोलनपुर के महिपाल, शखरुद्दीन, मनोज कुमार, मंगतराम और शाहरुख के गुड़ के सैंपल लिए हैं। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंभू नाथ, रजनीश कुमार सहायक प्रदूषण बोर्ड नियंत्रक, खांडसारी निरीक्षक राजकुमार आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें