फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विज्ञान के पेपर के सवालों की समय सीमा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान के पेपर के सवालों की समय सीमा तय
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड वर्ष 2023 की परीक्षा में हाईस्कूल विज्ञान विषय के पेपर के सवालों को हल करने की खंडवार समय सीमा तय कर दी गई है। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन करके विज्ञान विषय की तैयारी करनी जरूरी है।
हाईस्कूल की परीक्षा में पेपर में आए सवालों को ओएमआर शीट तथा उत्तर पुस्तिका पर हल करना है। विद्यार्थी ओएमआर शीट का प्रयोग पहली बार करेंगे। विद्यार्थियों को इस बात की जानकारी होनी जरूरी है कि पेपर के कौन से सवाल ओएमआर शीट पर हल करने हैं तथा किन सवालों का जवाब उत्तर पुस्तिका में देना है। बोर्ड ने इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार बदलाव किया गया है। इसलिए विद्यार्थियों को सवालों को हल करने में सतर्कता बरतने की जरूरत है। राजकीय इंटर कॉलेज के विज्ञान शिक्षक सचिन भारद्वाज के अनुसार पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री तथा बायोलॉजी के सवाल आते हैं। सवालों की संख्या तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल विज्ञान के पेपर में खंड अ में बहुविकल्पीय सवाल होंगे, जो ओएमआर शीट पर हल करने हाेंगे। सवाल एक-एक नंबर के होंगे। ओएमआर शीट पर नीले या काले प्वाइंट पेन से सही विकल्प वाला गोला भरा जाएगा। गोला पूरा भरना है। खंड अ के सवालों को हल करने का एक घंटे का समय निर्धारित है। इन खंड के सवालों के जवाब उत्तर पुस्तिका पर देने है। खंड ब के सवाल वर्णनात्मक होंगे। सवालों के जवाब कापी पर लिखने हैं। खंड ब के सवालों को हल करने का समय दो घंटे निर्धारित हैं। खंड ब के सभी उपखंड के सवाल एक साथ हल करने हैं।
इस तरह विभाजित होगा पेपर
पेपर अ तथा ब खंड में विभाजित होगा।
अ खंड में तीन उपखंड क, ख, ग तथा ब खंड में तीन उपखंड क, ख, ग होंगे।
उपखंड क में फिजिक्स के सवाल, उपखंड ख में केमिस्ट्री के सवाल तथा उपखंड ग में बायोलॉजी के सवाल आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें