फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छुट्टा पशुओं को लेकर प्रशासन सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टा पशुओं को लेकर प्रशासन सख्त
विज्ञापन

चांदपुर। छुट्टा पशुओं की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही। प्रशासन ने भी इस समस्या को दूर करने के लिए सख्त रवैया अपना लिया है। एसडीएम, सीओ व अन्य अधिकारियों ने गांव-गांव बैठक की गांववासियों को पशु न छोड़ने की हिदायत दी है। पशु छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

छुट्टा पशु के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, वहीं सड़कों पर हादसे बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसान भी शासन प्रशासन से छुट्टा गोवंश से छुटकारा दिलाने की लगातार मांग कर रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने गांव-गांव किसानों से साथ बैठक कर समस्या पर चर्चा कर पशुओं को न छोड़ने की हिदायत की है। पशुओं की गणना की जा रही है। गांव गोहावर हल्लू में आवारा पशुओं से संबंधित बैठक कर एसडीएम रितु रानी, सीओ सुनीता दहिया ने गांववासियों को पशुओं को न छोड़ने की हिदायत दी। गांव चेहला के प्राथमिक विद्यालय में तहसीलदार प्रभा सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने किसानों के साथ बैठक कर गोवंश को न छोड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें