फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी फल के ठेलों आदि का समय तय

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी, फल के ठेलों का समय तय
विज्ञापन

स्योहारा। नगर में दुकानों और सब्जी, फल के ठेलों का समय तय किया गया है। समय का पालन न करने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
नगर पालिका परिषद स्योहारा अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करने के लिए एसडीएम धीरेंद्र सिंह धामपुर द्वारा क्षेत्र में परचून के सामान, फल, सब्जी व मेडिकल स्टोर के खुलने व बंद होने का समय बदल दिया है। नए टाइम टेबल में दाल, आटा, चावल जैसी अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाली परचून की दुकानें अब सुबह आठ बजे से सुबह दस बजे तक खुलेंगी। जबकि फल व सब्जी वाले सुबह छह बजे से सुबह के 11 बजे तक ही बेच सकते हैं। मेडिकल स्टोर सुबह के सात बजे से 10 बजे तक तथा शाम चार बजे से छह बजे तक खुलेंगे। आटा चक्की सुबह से शाम तक खुली रहेगी। आटा चक्की स्वामी को यह निर्देशित किया गया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण ध्यान रखे। उन्होंने व्यापारियों से पॉलीथिन तथा थर्मोकोल का प्रयोग करने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि इन पर कोरोना वायरस 72 घंटे एक्टिव रहता है।
विज्ञापन

चाय की दुकान खुलीं
किरतपुर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर रेलवे स्टेशन चौराहा से नगीना वाले चौराहे तक तथा नगीना नहटौर रोड पर सामान्य दिनों की तरह लोगों की आवाजाही रहीं। यहां हर प्रकार की दुकानें पूरे दिन खुली रहती हैं। मेडिकल स्टोर, परचून, किराना, खाद की दुकानें, कृषि यंत्र, कृषि कार्य, गुड़ की खरीद-फरोख्त फल एवं सब्जी की बिक्री की दुकानें खुलने के कारण आसपास की अन्य प्रकार की दुकानें तथा सड़कों के किनारे वाले मकानों में चल रही दुकानें भी खुली रहती हैं। इनकी आड़ में 4 -5 चाय की दुकानें भी खुल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें