फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल पहुंचे बच्चों का किया तिलक, खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल पहुंचे बच्चों का किया तिलक, खिले चेहरे
विज्ञापन

बिजनौर। प्राइमरी विद्यालयों के बच्चे सोमवार को स्कूल पहुंचे तो शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बच्चों का तिलक कर स्वागत किया। कई स्कूलों में बच्चों को फूलों की माला पहनाई गई। अपने स्वागत से अभिभूत बच्चों ने कहा थैंक्यू सर, थैंक्यू मैम। बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। शिक्षकों ने बच्चों के स्वागत के लिए स्कूलों को झालरों, गुब्बारों व रंगोली से सजाया। छात्रों ने नाम भी फर्श पर लिखे गए।
बिजनौर। स्कूली शिक्षा महानिदेशक के निर्देश पर सोमवार से कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को भी स्कूल आने का आदेश दिया गया था। सोमवार सुबह जैसे ही बच्चे स्कूल पहुंचे तो स्कूलों में स्वागत की तैयारी देखकर बच्चे अभिभूत हो गए। स्कूलों में बच्चों को कोविड-19 के बारे में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल चांदपुर फेरू में बच्चों का तिलक कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्कूल को झालर व गुब्बारों से सजाया गया। प्राइमरी स्कूल मंडावली प्रथम, विद्यालय धर्मनगरी, लोनी, इटावा, बाकरपुर मुजफ्फरपुर केशो में भी स्कूलों में बच्चों का स्वागत किया गया। प्राथमिक विद्यालय तिमारपुर में स्वागत के साथ-साथ उन्हें कोविड-19 के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को स्कूल आने के लिए मास्क लगाकर आने को कहा गया है। ब्लॉक स्तर पर बच्चों के स्वागत कार्यक्रम पर खंड शिक्षा अधिकारियों ने नजर रखी। वहीं नगर क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित विद्यालय में भी स्वागत किया गया। दूसरी ओर बीएसए महेश चंद ने ज्ञानोत्सव के तहत चलने वाले कार्यक्रमों में शिक्षकों से रुचि लेने को कहा गया है।
स्वागत के लिए सजाए गए विद्यालय
फोटो-
चांदपुर। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय कायस्थान प्रथम में बच्चों को चॉकलेट व टॉफी देकर स्वागत किया। कक्ष को सुंदर तरीके से सजाया गया। कम्पोजिट विद्यालय कटकुई को बच्चों के स्वागत के लिए कक्षाओं को गुब्बारों से सजाया गया। वेलकम टू स्कूल के पोस्टर लगाए गए। कोरोना महामारी से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर सीमली, प्राथमिक विद्यालय चौंधेड़ी, महमूदपुर, अकौंधा द्वितीय, बाड़ीवाला आदि विद्यालयों में तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रथम दिन बच्चों की संख्या रही कम
फोटो
स्योहारा। प्राथमिक विद्यालय खुलने से बच्चों के चेहरे रौनक दिखाई दी। कोरोना काल के बाद प्रथम दिन स्कूलों में बच्चों की संख्या आधी से भी कम रही। गांव दिनदारपुर, दौलताबाद, मकसूदपुर, जयरामपुर, नगर स्योहारा के प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का अध्यापकों ने स्वागत किया। स्कूलों को भी गुब्बारों से सजाया गया। ग्राम मंसूरी सराय की प्रधानाध्यापिका शबनम आरा ने बताया कि निर्देशानुसार अब सोमवार और बृहस्पतिवार को कक्षा एक और पांच व मंगलवार और शुक्रवार को कक्षा दो और चार के बच्चे तथा बुधवार एवं शनिवार को कक्षा तीन के विद्यार्थी स्कूल आएंगे। स्कूलों में कक्षा के कुल छात्रों की संख्या के आधे ही छात्र-छात्रा स्कूल आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें