फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमानगढ़ रेंज में बाघिन का शव मिलने से अधिकारियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमानगढ़ रेंज में बाघिन का शव मिला, हड़कंप
विज्ञापन

रेहड़(बिजनौर)। अमानगढ़ वन रेंज के कंपार्ट नंबर 6 में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बाघिन के शव को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय भेज दिया। अधिकारी बाघिन के मौत के कारणों की जांच में लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल शव को सुरक्षित रख लिया गया है।
बृहस्पतिवार शाम गश्ती दल ने वन अधिकारियों को सूचना दी कि एक बाघिन का शव अमानगढ़ वन रेंज के कंपार्ट नंबर छह में राजा के ताजपुरियों की कोठी के पास बनैली नदी के किनारे पर पड़ा है। आनन-फानन में वन रेंज के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बाघिन के शव को कब्जे में ले लिया। शव कब्जे में लेने के बाद रेंज कार्यालय भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल बाघिन के मौत के कारणों का पता नहीं लगा है। संभवत वर्चस्व की जंग में बाघिन की जान गई है। उसके शरीर पर कोई ऐसा निशान भी नहीं है, जिससे यह प्रतीत हो कि शिकारियों ने उसकी जान लेने की कोशिश की हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव दो दिन पुराना : वन दारोगा
वन दरोगा श्रीपाल का कहना है कि बाघिन की उम्र करीब 6 से 7 साल के बीच है। शव एक दो दिन पुराना है। शव को पीएम के लिए आरबीआई बरेली भेजा जा रहा है। डीएफओ मौके पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें