फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाघ ने ढेला वन क्षेत्र में महिला को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की जंगल में घास लेने गए थे ग्राम पटरानी निवासी महिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़ (बिजनौर)। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड के अंतर्गत ढेला गांव के वनों में बुधवार को बाघ ने एक महिला को मार डाला। वन विभाग की टीम ने देर रात जंगल से महिला के शव को खोज पाने में कामयाब हुई।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा.धीरज पांडेय ने बताया कि बुधवार की दोपहर को ढेला के रेस्क्यू सेंटर के निकट जंगल में तीन महिलाएं घास लेने गई थीं। इनमें से ग्राम पटरानी निवासी रमेश की पत्नी अनीता (25) का कहीं भी पता नहीं चल रहा था। सूचना पर कालागढ़ की उपप्रभागीय वनाधिकारी डाॅ. शालिनी जोशी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक ने बताया कि गश्ती दलों ने जंगल में जाकर महिला के खोज लिया। शव को बाघ ने खा रखा है। घटना को देखते हुए गश्ती दलों को सतर्क कर दिया गया है। मौके पर ड्रोन से भी बाघ पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें