फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नींदडू खास की प्रधान और वीडीओ से होगी साढ़े छह लाख रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2021-22 में हुए विकास कार्यों में अनियमितता का लगा था आरोप
विज्ञापन




डीएम के आदेश पर की गई जांच में ग्रामीणों के आरोप सही पाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी


धामपुर। डीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत नींदडू खास की प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से विकास कार्यों में भुगतान की गई धनराशि में गड़बडी करने के आरोप में करीब साढ़े छह लाख रुपये की वसूली होगी। जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता और कंसल्टिंग इंजीनियर सिविल गौरव कुमार की टीम ने यह जांच की थी।
नींदडू खास के खुर्शीद अहमद और रफीक अहमद आदि ने शपथ पत्रों के साथ प्रधान अदिबा और ग्राम विकास अधिकारी की शिकायत की थी। इसमें वर्ष 2021-22 में हुए विकास कार्यों, नाला सफाई, प्रकाश व्यवस्था, प्राइमरी स्कूल में फर्नीचर, हैंडपंप रिबोरिंग, पंचायत घर के सुंदरीकरण करने में खर्च की गई धनराशि में भारी गड़बड़ी होने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन

तत्कालीन डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर जिला विकास अधिकारी रचना गुप्ता, कंसल्टिंग इंजीनियर सिविल गौरव कुमार की टीम ने जांच की थी। अधिकारियों की जांच रिपोर्ट में भारी वित्तीय अनियमितता पाई गई थी। बताया गया कि पंचायत विभाग की ओर से दोनों को नोटिस भी जारी किए जा चुके है।




जीएसटी,लाइटाें के भुगतान में भी घपला

जांच नाला निर्माण, अतिरिक्त सफाई पर खर्च हुई धनराशि का भुगतान बिना एमबी के होना पाया गया। जीएसटी की गणना में भी त्रुटि मिली। 9231 रुपये के स्थान पर 15925 रुपये का भुगतान किया गया। 6694 रुपये की वसूली के आदेश दिए गए है। गांव में एसी लाइटों के भुगतान में भी गड़बड़झाला मिला। गांव में 141 लाइटें खंभों पर लगी मिली। इनमें 119 क्रियाशील और 22 अक्रियाशील पाई गई। आरोप है कि प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने इनके स्थान पर 200 एसी लाइट, 66 एलईडी का भुगतान किया। परंतु, अतिरिक्त लाइटों मौके पर नहीं लगी मिली। आरोप है कि दोनों की ओर से 5,61824 रुपये का गलत तरीके से भुगतान किया गया।


पंचायत घर के सुंदरीकरण, स्कूल फर्नीचर के भुगतान में भी खेल

प्राइमरी स्कूल में जांच में 50 बेंच पाई गई। इनमें 36 बेंच ठीक थी, बाकी 16 खराब थी। प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ने 50 के स्थान पर 60 बेंच का भुगतान बिना एमबी के पंचम वित्त आयोग से कर दिया। अतिरिक्त 10 बेंच मौके पर नहीं पाई गई। टीम ने 57 हजार की वसूली की संस्तुति की। हैंडपंपों के रिबोर और ग्राम पंचायत घर के सुंदरीकरण, मरम्मत कार्य पर खर्च धनराशि में भी खेल होना पाया गया। पंचायत घर में 20 प्लास्टिक कुर्सी, चार पंखे, एक-एक इनवर्टर बैटरी, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्शन मौके पर जांच में पाया गया। मगर, प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी इस बाबत कोई भी अभिलेख या बिल पेश नहीं कर सके।
विज्ञापन




मामले की जांच की गई थी। अनियमितता के आरोप सही पाए गए थे। प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से रिकवरी के लिए डीएम को रिपोर्ट भेज दी गई है। - रचना गुप्ता, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें