खिजरपुर गांव में घुसा बाघ
नगीना। गांव खिजरपुर उर्फ जग्गू वाला में एक पशुशाला में बाघ घुस गया। बाघ गांव में घुसने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि को एक बाघ जंगल के रास्ते से आकर क्षेत्र के गांव खिजरपुर उर्फ जग्गू वाला निवासी लाल सिंह की पशुशाला में घुस गया। पशुशाला में बंधे पशुओं को निवाला बनाने की कोशिश में पशुओं को जख्मी कर दिया। पशुओं के शोर की आवाज सुनकर गृह स्वामी और उसके परिजन जाग गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ पशुओं को जख्मी करके जंगल की ओर भाग गया ।बाघ के गांव में आने व पशुओं को निवाला बनाने की कोशिश करने की घटना से गांव के पशु पालकों में भय का माहौल है।