फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिक्कावाला में घुसा बाघ, गोवंश को निवाला बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। भिक्कावाला में बाघ ने बृहस्पतिवार रात घर के अहाते में बंधी गोवंश को निवाला बना लिया। बाघ के आबादी क्षेत्र में आने से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात भिक्कावाला गांव में एक बाघ ने आबादी में आकर घर के अहाते में बंधी गोवंश को निवाला बनाया। पीड़ित रमेश चंद्र ध्यानी ने बताया कि गोवंश को खींचकर ले जाना चाहता था, पर रस्सी के न टूटने से वह ऐसा नहीं कर सका। ग्रामीणों के शोर मचाने व लाठी डंडों से आवाज करने पर बाघ वहां से भाग गया। ग्राम प्रधान राखी काला, विनोद काला, अजय गुसाई, आशीष, आशीष थपलियाल आदि ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर बाघ को पकड़ने की मांग की है। मौके पर पहुंचे वन दरोगा सुनील राजौरा ने पंजे देखकर बताया कि जीव गुलदार न होकर बाघ था। गोवंश को दफना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें