फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी

विज्ञापन
बिजनौर में होर्डिंग को अपने सिर पर रखकर बारिश से बचने का प्रयास करती महिला। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार दोपहर करीब 11 बजे 35 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से आई आंधी और बारिश ने जिले में जमकर कहर बरपाया। आंधी में जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। बिजली की लाइन कई जगह टूट गईं। जिससे पूरे जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में गहाई के लिए इकट्ठा की गई गेहूं की फसल बारिश में भीगकर बर्बाद हो गई। वहीं गन्ने की बुवाई भी प्रभावित हुई है।
रविवार को सुबह करीब 11 बजे आसमान में काले बादल छा गए। बादल छाने से इतना अंधेरा हो गया कि सोलर लाइट जल उठीं। इसके बाद पहले हल्की बारिश और फिर तेज आंधी शुरू हो गई। बादलों में बहुत तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली कड़कती रही। करीब एक घंटे तक तेज आंधी चली। जिससे जगह जगह बिजली की लाइनों पर पेड़ टूटकर गिर गए। आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है। आम का बाग ठेके पर लेने वाले उमर के अनुसार पिछले साल ओलों ने फसल बर्बाद कर दी थी तो आंधी नहीं आई थी। इस बार फसल अच्छी थी तो बार बार आंधी से फसल को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। उमर का कहना है कि आंधी से इतना आम गिर रहा है कि उसे बेचने के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। लोकल बाजार में खपत से ज्यादा कच्चा आम आ रहा है। बारिश और आंधी रुकते ही विद्युत निगम केे कर्मचारी लाइन ठीक करने में लग गए। पेड़ों को काटकर बिजली की लाइन जोड़ने में उन्हें भारी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

हल्दौर नगर व देहात क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। आसमान में बादल इतने काले थे कि दिन में गहरा अंधेरा छाया हुआ था। कुछ लोगों ने अपने घरों में मोमबत्ती व दीपक आदि से रोशनी की और घरेलू कार्य किया। तेज हवा व बारिश होने से नगर व देहात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र में भी मार्ग पर चलने वाले इक्का-दूक्का वाहन चालकों को अंधेरा छा जाने के कारण लाइट जलाकर चलना पड़ा। तेज आंधी के कारण पेड़ टूटकर विद्युत लाइनों पर गिरने से तार टूट गए। जिससे क्षेत्र के गांव अकबराबाद, कस्बा कोतवाली देहात, शादीपुर व फुलसंदा में पड़ने वाले विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। नगीना में तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता
अफजलगढ़/चांदपुर। आंधी से कई जगह पेड़ टूट गए। काले बादलों की वजह से अंधेरा छाने से वही वाहन चालकों को आवागमन के दौरान वाहनों की लाइटें जलानी पड़ गईं। किसान प्रेम सिंह, मुरारी सिंह, राकेश कुमार, शीशराम सिंह आदि का कहना है कि अभी भी गेहूं की फसल नहीं कटी है। काफी लोगों की फसल अभी भी खेत में ही खड़ी है। जिनकी फसल कट कर खेत में पड़ी भीग रही है वह भी लगातार रूक कर बारिश पड़ने से गहाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे गेहूं कुछ तो पहले ही खराब हो चुका है। बाकि अब फसल के नुकसान की संभावना बढ़ गई है। चांदपुर क्षेत्र में बिगड़े मौसम से आसमान में अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई।

अफलगढ़ में आंधी बारिश से बस स्टैंड पर उखड़ा पेड़।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें