फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कपड़े मिलने में देरी पर दर्जी पर कैंची से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर/चंदक। कपड़े मिलने में देरी होने पर युवक ने दर्जी पर कैंची से हमला कर दिया। गर्दन में कैंची लगने से दर्जी गंभीर रूप से घायल हुआ। उधर आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

गांव खिरनी में सुरेंद्र की कपड़े सिलने की दुकान है। दुकान पर जिशान कपड़े सिलने का काम करता है। गांव के ही टीकम ने कपड़े सिलने के लिए दिए थे। टीकम बृहस्पतिवार को कपड़े लेने पहुंचा। उसे इंतजार करने के लिए कहा गया। कपड़े मिलने पर देरी होने पर दर्जी जिशान और टीकम के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर टीकम ने पास में रखी कैंची उठाकर जिशान पर हमला बोल दिया। जिसमें जिशान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें