गंगा में नहाते तीन युवक डूबे, एक का शव मिला
चांदपुर (बिजनौर)। साथियों के साथ गंगा नहाने गए गांव रसूलपुर नंगला निवासी तीन युवक गंगा में नहाते समय डूब गए। तलाश करने पर एक का शव मिल गया है। दो युवकों की तलाश जारी है।
थाना क्षेत्र के बास्टा के पास गांव रसूलपुर नंगला निवासी आठ नौ युवक रविवार की दोपहर खादर में गंगा पर लगी पलेज पर गए थे। उसके बाद गंगा में नहाने लगे। बताया जा रहा है कि नहाते समय गांव रसूलपुर नंगला निवासी तीन युवक सुहेल, राजू, जावेद गंगा में डूब गए। कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है। गोताखोर, पुलिस व गांववासियों की मदद से तलाशी में तीन युवकों में से एक युवक गांव रसूलपुर नंगला निवासी सुहेल करीब 18 वर्ष को निकाला गया है। चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया है। दो युवकों की तलाश जारी है। मौके पर थाना चांदपुर, अमरोहा जनपद के थाना मंडी कोटला, मेरठ क्षेत्र की पुलिस मौजूद है। युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।