फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाघाट में डूबे दो युवकों में से एक को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगाघाट में डूबे दो युवकों में से एक को बचाया
विज्ञापन

मंडावली/नांगलसोती (बिजनौर)। मंडावली क्षेत्र के दो युवक नांगलसोती के गंगाघाट पर नहाते हुए डूब गए। एक युवक को सकुशल बचा लिया गया। जबकि एक युवक की तलाश जारी है। सूचना पर पहुंची नांगलसोती पुलिस ने उत्तराखंड का मामला बताकर लौट गई।
विज्ञापन

गांव मंडावली निवासी सचिन पुत्र मनोज (18) और उसका पड़ोसी दीपक दोनों गांव की एक वृद्ध महिला के शवयात्रा में शामिल होकर नांगलसोती के गंगाघाट पर पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद घाट पर दोनों युवक नहाते हुए डूब गए। ग्रामीणों ने युवकों को डूबता देखकर घाट में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने दीपक को सकुशल बचा लिया। जबकि काफी खोजने के बाद भी सचिन ग्रामीणों के हाथ नहीं लगा। मौके पर पहुंची नांगलसोती पुलिस ने मामला उत्तराखंड क्षेत्र का बताया। परिजन और ग्रामीण शाम तक सचिन की खोज में लगे रहे। नांगलसोती के गोताखोर शाम तक गंगाघाट में युवक की तलाश करते रहे, लेकिन सचिन का पता नहीं चला। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें