बिजनौर। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने एक युवक को बेरहमी से पीटने वाले मंडावर थाने में तैनात दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौपी हैं।
मंडावर थाने के गांव नंगला माहेश्वरी निवासी ऋषिपाल ने एसपी से शिकायत की थी कि उसका बेटा अर्पित हरिद्वार में नौकरी करता है। एक युवक एक युवती को बहका फुसलाकर ले गया। पांच फरवरी को प्रेमी युगल हरिद्वार में अर्पित के कमरे पर पहुंच गए। अर्पित ने दोनों को वहां से जाने को कहकर उनके परिजनों को बता दिया। दोनों अर्पित के कमरे से आ गए लेकिन घर नहीं गए। युवती के परिजनों ने यह बात पुलिस को बता दी। पुलिस ने अर्पित को दो बार थाने बुलाकर छोड़ दिया। नौ फरवरी को अर्पित को फिर से थाने बुलाया। एक दरोगा अशोक कुमार व सिपाही डालडा शर्मा ने अर्पित को बेरहमी से पीटा, जिससे अर्पित का पैर टूट गया। रात में हालत बिगड़ने पर परिजनों को सौंपा गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अधिकारियों से शिकायत करने पर किसी झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। एसपी ने दरोगा अशोक कुमार और सिपाही डालडा शर्मा समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता को सौंपी है।