फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम स्थान पर काबिज हुए तीन छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम स्थान पर काबिज हुए तीन छात्र
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज में आयोजित यूथ टैलेंट हंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। समान अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाने वाले तीन परीक्षार्थियों में पुरस्कार की रकम तीन बराबर भागों में बांटी जाएगी।
विज्ञापन

विवेक कॉलेज में 15 दिसंबर को यूथ टैलेंट हंट परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में 12वी के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। बृहस्पतिवार को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार विजेताओं की घोषणा कर दी गई। इस परीक्षा में तीन परीक्षार्थियों ने समान अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान के लिए नकद पुरस्कार राशि 51 हजार रुपये निर्धारित की गई थी इसे तीनों छात्रों में समान रूप से वितरित किया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वालों में मो. मुर्सलीन, एमजीएमपीएम इंटर कॉलेज किरतपुर, मृत्युंजय चौधरी, सेंट मेरी स्कूल, बिजनौर तथा संयम भारद्वाज एमडीएस इंटर कॉलेज नजीबाबाद रहे। द्वितीय स्थान पर भी समान अंक पाकर चार छात्र काबिज हुए। दूसरे स्थान की पुरस्कार राशि 21 हजार रुपये को भी आदित्य चौहान रामगोपाल चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर धामपुर, जीशान एमएम इंटर कॉलेज चांदपुर, विपांशु सिसौदिया रामगोपाल चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर धामपुर तथा सिद्धार्थ राजपूत एमडीएस इंटर कॉलेज नजीबाबाद में समान रूप से वितरित किया जाएगा। तृतीय पुरस्कार राशि 11 हजार रुपये को भी संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाने वाले नवनीत सिंह नैनीताल कान्वेंट स्कूल अफजलगढ़, क्रतिन मेहरोत्रा सेंट मेरी स्कूल बिजनौर तथा हर्ष खत्री में बांटा जाएगा। इसके अलावा 36 छात्रों को विशेष सांत्वना तथा 984 को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा। परीक्षा परिणाम कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें