फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में दर्दनाक हादसा, दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत, तीन की मौत, मचा कोहराम

Wed, 10 Feb 2021 10:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्योहारा में तेज रफ्तार से आ रहीं दो कारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मुरादाबाद स्योहारा मार्ग पर बुधवार सुबह स्योहारा और सहसपुर के बीच गांव सुल्तानपुर स्थित लक्ष्य पब्लिक स्कूल के सामने मुरादाबाद की ओर से आ रही कार की दूसरी कार से भिड़ंत हो गई। दूसरी कार धामपुर की ओर से आ रही थी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि हादसे की आवाज दूर तक गई। हादसे में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। 

सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को दोनों कारों से बाहर निकला। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनकी हुई मौत
एक कार में सवार नमनपाल पुत्र विनोद (28 वर्ष) निवासी गांव बन्तीखेड़ा थाना बाबरी जिला शामली हाल पता रामधाम कॉलोनी रावली महदूद जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) और संदीप पुत्र धर्मवीर (30 वर्ष) निवासी गांव तावली थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंकित कुमार पुत्र परमवीर सिंह (26 वर्ष) निवासी किशोरी थाना जानी जनपद मेरठ और दीपक सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह (25 वर्ष) निवासी बछुआपुर जिला सिवान (बिहार) गंभीर घायल हुए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  

यह भी पढ़ें: सहारनपुर में प्रियंका गांधी की महापंचायत आज, जिले में लगाई गई धारा-144, पढ़िए क्या-क्या रहेगा दिनभर
विज्ञापन


वहीं जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दीपक की भी भी मौत हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्कॉर्पियो चालक गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गए। उधर, घटना की जानकारी लगने पर मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें