स्योहार खंडहरनुमा दुकानों से बस के टकराने से मरने वाले चालक राजीव का फाइल फोटो।
मंडावली/स्योहारा। मंगलवार को दिन निकलने से पहले ही जिले में दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। मंडावली क्षेत्र में मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास पर कार से टकराकर बाइक सवार शिवालाकलां के गांव उमरा निवासी दो युवकों की मौत हो गई। उधर, स्योहारा में अनियंत्रित बस के खंडहर दुकानों से टकरा जाने से चालक ने दम तोड़ दिया।
भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास तिराहे पर सुबह करीब साढ़े छह बजे हरिद्वार की ओर से आ रही कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार शिवाला कला थाना क्षेत्र के गांव उमरा निवासी वैभव (24) और प्रियम (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को समीपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर वैभव और प्रियम की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
पुलिस ने बताया कि वैभव और प्रियम चचेरे भाई थे। उधर, कार सवार जिला बदायूं के बडाई खेड़ा निवासी दीपक (30), लोटन (35), मनोज (27), ईसा (60), कृष (19) भी घायल हुए हैं। घायलों का मंडावली के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
उधर, स्योहारा मिल तिराहे पर एक बस अनियंत्रित होकर नाला पार करते हुए खंडहर दुकानों से टकरा गई। बस बदायूं से हरिद्वार जा रही थी। वहां से सवारियां लेकर बद्रीनाथ धाम जाना था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से बस को बाहर निकलवाया।
हादसे में चालक राजीव (45) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्योहार खंडहरनुमा दुकानों से बस के टकराने से मरने वाले चालक राजीव का फाइल फोटो।
स्योहार खंडहरनुमा दुकानों से बस के टकराने से मरने वाले चालक राजीव का फाइल फोटो।