फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मतदान अधिकारी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन और मतदान अधिकारी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान अधिकारी प्रथम बनी एक शिक्षिका कोरोना पॉजिटिव हो गई है। शिक्षिका के परिजन उसकी ड्यूटी कटवाने के लिए दिनभर परेशान रहे। आरोप है कि चुनाव में लगे अधिकारियों ने परिजनों की कोई बात नहीं सुनी। शिक्षिका ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। वहीं, एक शिक्षक दंपती ने भी कोरोना संक्रमित होने पर चुनाव ड्यूटी से राहत की मांग की है। अब तक चुनाव में लगे करीब एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं प्रशासन ने बीमार कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी न लगाने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने को कहा है।
परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका दीपाली बालूजा की स्तरीय पंचायत चुनाव में विकास क्षेत्र अफजलगढ़ में मतदान अधिकारी प्रथम के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। जांच कराने पर वे कोरोना संक्रमित हो गईं। शिक्षिका ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी से मुक्त करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया। शुक्रवार को उनके परिजन चुनाव ड्यूटी कटवाने को लेकर दिनभर अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे। लेकिन किसी ने भी उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। शिक्षिका ने शिक्षा विभाग के अफसरों को भी इस संदर्भ में सूचना दे दी है। लेेकिन जिले के अफसर चुनाव में लीन होने से किसी की कोई सुनवाई नहीं कर रहे। सोशल मीडिया पर दिनभर शिक्षकों के कोरोना वायरस होने की सूचनाएं गूंजती रही। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने इस संदर्भ में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों को भी अवगत कराया है कि शिक्षिका दीपिका बालूजा कोरोना होने पर होम क्वारंटीन हो गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, नगर के शिक्षक अरविंद कुमार की त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में पीठासीन अधिकारी के पद पर ड्यूटी लगी है। पिछले कई दिनों से अरविंद कुमार की तबीयत खराब थी। उन्होंने 14 अप्रैल को जांच कराया था शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना वायरस होने का पता चला। उनकी पत्नी नेहा चौधरी की भी चुनाव में मतदान अधिकारी द्वितीय के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। नेहा चौधरी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ने अधिकारियों से ड्यूटी कटवाने की मांग की है। उधर कालागढ़ क्षेत्र के चुनाव प्रशिक्षण में आए कर्मचारियों ने बताया कि क्षेत्र के करीब 250 कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी है। प्रशासन से कर्मचारियों की जांच की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संक्रमितों की नहीं लगेगी चुनाव ड्यूटी: सीडीओ
बिजनौर। प्रशासन पंचायत चुनाव में लगे करीब एक दर्जन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सतर्क हो गया है। इन कर्मचारियों को तत्काल चुनाव ड्यूटी से मुक्त किया जा रहा है। साथ ही कहा गया है कि यदि किसी कर्मचारी को बुखार की शिकायत हो तो वह तुरंत कोरोना जांच कराए। सीडीओ केपी सिंह ने बताया कि आज उनके पास कुछ कर्मचारी इस तरह के मामलों के साथ आए थे। उन्हें होम आइसोलेशन और डॉक्टरों से मिलने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें