फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलजट के टूर्नामेंट में हुए तीन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलजट के टूर्नामेंट में हुए तीन मैच
विज्ञापन

हल्दौर। गांव नांगलजट में युवा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित जिला स्तरीय आठ-आठ ओवरों की क्रिकेट टूर्नामेंट में गांव ओंधा ने नांगलजट सी को छह विकेट, दूसरे मैच में फड़ियापुर को 33 रन, तीसरे मैच में बिजनौर ने नूरपुर को छह विकेट और शफीपुर ने नांगलजट ई को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन

गांव नांगलजट में युवा क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में ओंधा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। नांगलजट सी निर्धारित ओवर में 63 रन बना पाई। ओंधा ने छह विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। दूसरे मैच में नांगलजट डी के कप्तान ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी की। फड़ियापुर ने निर्धारित ओवर में 79 रन बनाए। नांगलजट डी 46 रन बना सकी और मैच हार गई। तीसरे मैच में बिजनौर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया। नूरपुर ने 73 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी बिजनौर ने निर्धारित ओवर में चार विकेट 74 रन बनाए और छह विकेट से मैच जीत लिया। चौथे मैच में नांगलजट टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 42 रन ही बना सकी। शफीपुर ने चार विकेट नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर छह विकेट से जीत हासिल की। इस अवसर पर राम भारद्वाज, वैभव भारद्वाज, बाबू राम आर्य, नवदीप शर्मा, रजनीश चौधरी, अंकुर भारद्वाज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें