फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रचित के परिवार को पांच लाख का चेक दिया

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम सिहोरा में मृतक रचित के परिजनों को पांच लाख का चेक देते भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
रचित के परिवार को पांच लाख का चेक दिया
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। नहटौर क्षेत्र के भाजपा विधायक ओम कुमार ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर सिहोरा गिरधर में रचित हत्याकांड के बारे में जानकारी दी। इसी के तहत भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि और विधायक ओम कुमार ने रचित के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें पांच लाख रुपये का चेक भेंट किया। परिजनों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

नहटौर विधानसभा के भाजपा विधायक ओम कुमार ने बताया कि शनिवार को उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की थी। उन्होंने सिहोरा गिरधर निवासी युवक रचित की हत्या की घटना से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये देने की मंजूरी की। सोमवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि व विधायक ओम कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्होंने पांच लाख रुपये का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें