फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्खुवाला के जंगल में गुलदार के तीन शावक मिले

विज्ञापन
बरुकी क्षेत्र के गांव लक्खुवाला में मिले गुलदार के शावक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
लक्खुवाला के जंगल में गुलदार के तीन शावक मिले
विज्ञापन

बरुकी। क्षेत्र के ग्राम लक्खुवाला में गुलदार के तीन शावक मिलने से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीण गुलदार के तीनों शावकों को उठाकर गांव ले आए। मौके पर पुलिस तथा वन विभाग की टीम पहुंच गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम लक्खुवाला निवासी मुनीश त्यागी रविवार को जंगल गए थे। जंगल में गन्ने के खेत में उन्हें गुलदार के तीन शावक दिखाई दिए। आसपास मादा गुलदार होने की आशंका को देखते हुए वह शीघ्र ही आसपास काम करने वाले किसानों जानकारी दी। ग्रामीणों ने थाना कोतवाली देहात पुलिस और वन विभाग को भी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण तीनों शावकों को उठाकर गांव ले आए। मौके पर पहुंची वनविभाग की टीम ने शावकों का परीक्षण किया। वन विभाग नगीना के वन क्षेत्र अधिकारी वीरेंद्र सिंह बोहरा ने बताया कि तीनों शावकों को पहले स्वास्थ्य की जांच के लिए बिजनौर ले जाया जाएगा। उसके बाद तीनों को उसी खेत में छोड़ा जाएगा। वन विभाग के अधिकारी तीनों शावकों को बिजनौर ले गए और गांव में जंगल में पिंजरा लगवा दिया है। उन्होंने कहा कि पिंजरे के आसपास कैमरे भी लगवाए जाएंगे। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली देहात मनोज कुमार, मीर हसन, वन दरोगा धर्मेंद्र चौधरी, रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें