फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मॉर्निंग रेड में तीन बिजली मीटर मिले संदिग्ध, किए सील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- दो में टेंपर्ड की आशंका और एक के यहां मिला फर्जी बिजली मीटर
- मीटरों की होगी जांच, 11 उपभोक्ता बिजली करते पाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विद्युत निगम टीम की मॉर्निंग रेड में तीन बिजली मीटर संदिग्ध मिले हैं। दो में टेंपर्ड की आशंका और एक उपभोक्ता के यहां फर्जी मीटर चलता मिला। इस पर टीम ने तीनों मीटर सील कर दिए और जांच के लिए अपने साथ ले आई। 11 उपभोक्ता बिजली चोरी करते मिले।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम हर हथकंडे अपना रहा है। इन दिनों विद्युत निगम की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर चेकिंग कर रही है। शुक्रवार को नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने एसडीओ सुधीर कुमार, अवर अभियंता जितेंद्र, अजय के साथ जनकनगर क्षेत्र में मॉर्निंग रेड की। इस दौरान 11 उपभोक्ता सीधे लाइन पर कटिया डालकर चोरी करते पाए गए। जिनके विरुद्ध बिजली चोरी में कार्रवाई की गई। इसके साथ ही तीन बिजली मीटर संदिग्ध भी पकड़े गए। इनमें दो मीटर टेंपर्ड थे। यानी उनमें छेड़छाड़ की गई थी। एक उपभोक्ता के यहां बिजली का जो मीटर लगा मिला, वह विद्युत निगम का नहीं था। उपभोक्ता ने विद्युत निगम का मीटर न लगाकर अन्य कहीं से मीटर लगाकर लगाया हुआ था। इस पर टीम ने प्रपत्रों की जांच करने के लिए तीनों को सील कर दिया है। उधर, अधिशासी अभियंता अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जो मीटर संदिग्ध पाए गए हैं, उनकी जांच की जाएगी। इसके बाद संबंधित उपभोक्ता पर कार्यवाही करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें