फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसे में दंपति समेत तीन मरे

Thu, 10 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। किरतपुर मार्ग पर बुधवार शाम गांव झलरा और पेदा के बीच हुई कार-ट्रक की भिड़ंत में दंपति सहित तीन की मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे में मृतक अमरोहा के वरिष्ठ भाजपा नेता थे।

अमरोहा के मोहल्ला आवास विकास निवासी मुन्नालाल शर्मा के भाई के बेटे की शादी नजीबाबाद मेें पांच दिसंबर को थी। शादी में शामिल होने के बाद शाम को नजीबाबाद से मुन्नालाल (65) पत्नी सुमन शर्मा (63), अमरोहा के मोहल्ला चौक निवासी साले के बेटे राजीव शुक्ला (45) और पत्नी पिंकी (42) कार द्वारा बिजनौर की ओर आ रहे थे।

मेरठ पौड़ी हाईवे पर गांव झलरा और पेदा के बीच कार की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी
जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मुन्नालाल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने राजीव शुक्ला और सुमन शर्मा को मृत घोषित  कर दिया। पिंकी की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मृतक मुन्नालाल शर्मा अमरोहा के भाजपा नेता थे। मुन्नालाल भाजपा के नेता एवं पूर्व शिक्षामंत्री नेपाल सिंह के करीबी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। उधर, शेरकोट में मुहल्ला निकम्माशाह निवासी धीरज कुमार मंगलवार रात जब बाइक से घर आ रहा था तो हरेवली तिराहे के पास धामपुर की ओर से अफजलगढ़ जा रहे टैंकर से उसकी बाइक टकरा गई।

हादसे में धीरज घायल हो गया। घटना का पता लगने पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में धीरज को बाहर ले जाया गया।

राजीव पर थी परिवार की जिम्मेदारी
राजीव शुक्ला किसी स्कूल में टीचर थे। उनके छोटे-छोटे बच्चे हैं। राजीव के भाई की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उनके बच्चों की जिम्मेदारी भी उन पर थी। मौत की सूचना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस तलाश रही लाइसेंसी रिवाल्वर
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक राजीव और मुन्नालाल शर्मा में से किसी एक-एक के पास लाइसेंसी रिवाल्वर था। पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार में रिवाल्वर नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें