फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से तीन की मौत, 58 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना से तीन की मौत, 58 नए मरीज मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे थमने लगी है। शुक्रवार को कुल 1452 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें 58 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि 1394 नेगेटिव निकले। इस सप्ताह में अब तक 100 नीचे चौथी बार मरीज मिले हैं। अब जिले में मात्र 1264 ही एक्टिव केस रह गए हैं।हालांकि शुक्रवार को तीन लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कुल 58 नए कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए मरीजों का आंकड़ा 14 हजार 156 पर पहुंच गया है। इसी बीच राहत भरी बात ये है कि 12 हजार 798 मरीज अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं, जबकि 94 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। नए मरीजों में 32 की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में और शेष का रैपिड एंटीजन किट में पता चला है। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल के अनुसार अभी 3770 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। शुक्रवार को कुल 3529 लोगों की कोरोना जांच की गई। सीएमओ ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि कोविड-19 की पूरी गाइडलाइन का पालन करें। ऐसा कर खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें