देहरादून के जौलीग्रांट हॉस्पिटल में इलाज के लिए कार से जा रहे गांव कसौर निवासी पति-पत्नी और एक युवक की गेंडी खाता हरिद्वार में ट्रक की चपेट में आने से मौत की हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से कोहराम मचा हुआ है।
गांव कसौर निवासी प्रमोद उर्फ पिंकू पुत्र राजेंद्र सिंह (35) पत्नी नीतू (32) एवं साले रोहित (34) निवासी गांव ककराला थाना चांदपुर के साथ जौलीग्रांट हॉस्पिटल देहरादून कार से इलाज के लिए जा रहे थे। रास्ते में गेंडी खाता हरिद्वार में कार एवं ट्रक की टक्कर होने से तीनों की मौत हो गई। पति-पत्नी के शव मंगलवार शाम को जब गांव में पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रमोद खेती करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। गांव के लोगों से उसका मेल जोल बहुत था। घटना से हर ग्रामीण स्तब्ध रह गया। पति-पत्नी के शव गांव में आते ही ग्रामीण उसके घर पर जमा हो गए। देर शाम पति-पत्नी का अंतिक संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक
परिजनों के मुताबिक, नीतू के सिर में दर्द रहता था। प्रमोद उसका उपचार कराने के लिए साले के साथ सोमवार शाम को देहरादून के लिए चला था, लेकिन रास्ते में ही उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। प्रमोद और नीतू के एक बेटी और बेटा है। माता-पिता की मौत के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पूरे गांव में त्योहार की खुशियां गम में तब्दील हो गईं।
यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना