फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दुकान विवाद में तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, स्वामिनी धरने पर बैठी

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नेताजी सुभाष चौक के निकट रिहायशी इलाके में स्थित दुकान को लेकर हुए विवाद में अब किरायेदार और दुकान स्वामी के बीच मामला बढ़ता जा रहा है। मकान मालिक प्रियंका राजपूत का मंगलवार को दुकान को खाली कराने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी पुलिस के खिलाफ धरना जारी रहा। आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

किरायेदार अमिश मित्तल का कहना है कि उन्होंने पुलिस को शनिवार को तहरीर दी थी पर तीन दिन बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। बताया कि उनकी सुभाष चौक के निकट जगदीश विजन वर्ल्ड नाम से दुकान है। वह दुकान के पंजीकृत किरायेदार हैं, जो 2035 तक वैध हैं। आरोप है कि दुकान मालिक जबरन तरीके से उन्हें बेदखल कर दुकान खाली कराना चाहते हैं। शनिवार को दुकान स्वामी पक्ष के छह से अधिक लोगों ने उनके साथ मारपीट की। दुकान में रखा सामान लूट लिया।
उधर, दुकान स्वामी प्रियंका राजपूत और उनके परिजन दूसरे दिन भी दुकान के बाहर धरने पर बैठे रहे। दुकान स्वामिनी का आरोप है कि उनके पति की मृत्यु के बाद किरायेदार अमिश मित्तल, अमित गुप्ता आदि उनकी दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते सीएम से शिकायत कर न्याय की मांग की है। उधर, एएसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें