फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइकों की भिड़ंत में बाग ठेकेदार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर में नई सराय कॉलोनी निवासी बाग ठेकेदार रईस (55) पुत्र रहमतुल्ला की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार ग्राम बमनोली निवासी वीरेंद्र और विमल घायल हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला नई सराय निवासी शमशाद हुसैन ने बताया कि रईस मंगलवार की शाम लगभग चार बजे बाइक से शेरकोट की ओर जा रहे थे। हाईवे पर राजपूताना रिसोर्ट के निकट सामने से आ रहे बाइक सवारों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रईस और दूसरी बाइक पर सवार ग्राम बमनोली निवासी वीरेंद्र और विमल गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने रईस को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल वीरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि उसके भतीजे विमल को उपचार के बाद घर भेजा गया। रईस आम के बाग ठेके पर लेते थे। घर से हरेवली में बाग पर जाने के लिए निकले थे। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। दोनों बेटे पुणे में रहकर काम करते हैं। घटना के बाद मृतक परिजनों व मोहल्लेवासियों में शोक व्याप्त है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें