फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में 247 शिकायतें दर्ज, 113 का निस्तारण

विज्ञापन
धामपुर में संपन्न कृषि शिविर में समस्याओं का निदान करते अधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
तीन दिन में 247 शिकायतें दर्ज, 113 का निस्तारण
विज्ञापन

धामपुर। कृषि विभाग द्वारा ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय पीएम किसान समाधान दिवस कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हो गया है। तीन दिनों में करीब 247 किसानों ने शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से 113 का निदान हो गया जबकि 134 मामले लंबित हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में बुधवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया है। एडीओ कृषि रक्षा मुनीश कुमार ने बताया कि तीनों दिन को मिलाकर 247 शिकायतेें दर्ज हुईं। जिनमें 113 का मौके पर ही निदान करा दिया गया। जबकि बाकी का निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनका योजना के तहत पंजीकरण हो गया है। पर विभाग की ओर से उन्हें अपात्र दर्शाकर लाभ से वंचित रखा जा रहा है। एडीओ मुनीश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से समस्याओं का निदान कराने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी कृषि मुनीष कुमार, पवन कुमार, दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, राजू, हुकम सिंह, प्रकाशवीर, जितेंद्र कुमार, अमन, सतीश कुमार, सुबोध कुमार, विपिन कुमार, अतुल कुमार, मनोज कुमार, नरेंद्र मौजूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें