फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दठिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
हल्दौर के ग्राम धर्मपुरा में राष्ट्रीय स्तरीय आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेते खिलाड़ी? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कबड्डी में दूसरे दिन का मुकाबला रहा रोमांचक
विज्ञापन

हल्दौर। गांव धर्मपुरा में चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हरियाणा राज्य की सोनीपत खोकर की टीम व सीपीएस बिजनौर की टीम के बीच कांटे की टक्कर रही। राष्ट्रीय स्तरीय नामचीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का तालियां बजाकर मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

गांव धर्मपुरा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरे दिन हरियाणा राज्य की सोनीपत खोकर टीम को सीपीएस बिजनौर की टीम ने 42-40, नासिक आर्मी ने शारदा जनकल्याण एकेडमी धर्मपुरा को 28-19, जेडी एकेडमी की टीम ने सीपीएस बिजनौर की टीम को 40-26, लखाबटी एकेडमी की टीम ने नासिक आर्मी को 34-32, गांधी नगर की सांई की टीम ने शारदा जनकल्याण एकेडमी को 40-04, नॉदर्न रेलवे की टीम ने शारदा जनकल्याण एकेडमी-ए को 34-8, गांधी नगर की सांई की टीम ने आल स्टार की टीम को 32-31, जेडी एकेडमी की टीम ने सोनीपत खोकर-बी को 31-14 से हराया। टूर्नामेंट में प्रो-कबड्डी स्टार राहुल चौधरी, संजीव बालियान, अनिल काकड़ा, मुकेश कुमार, योगेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह आदि खिलाड़ियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई। इस अवसर पर रालोद के पूर्व सांसद मुंशी रामपाल, जिला पंचायत सदस्य अनवर हुसैन, पूर्व प्रधान सूरज सिंह, शारदा जन कल्याण एकाडमी के कोच व पूर्व भारतीय कप्तान बिजेंद्र सिंह ताना, चीफ रेफरी मनोज कुमार, अंपायर अनिल चौधरी, धीरज कुमार, महीपाल सिंह, रविपाल वैध आदि मौजूद रहे। आयोजक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पांच जनवरी को इस टूर्नामेंट का समापन होगा। इस दौरान परिवहन मंत्री अशोक कटारिया खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें